सुबह की धूप हमारे लिए बहुत जरूरी होती है। अगर आप उन लोगों में हैं जो कि सुबह देर से उठते हैं तो, आप अपने सेहत को नुकसान पहुंचा रहे हैं।
कुछ देर के लिए ही सही सूरज से दोस्ती करलें।
सुबह की धूप हमारे लिए बहुत जरूरी होती है।अगर आप उन लोगों में हैं जो कि सुबह देर से उठते हैं तो, आप अपने सेहत को नुकसान पहुंचा रहे हैं। ऐसा इसलिए कि सुबह देर से उठने से आप सूर्य की रोशनी से मिलने वाले उन लाभों से बचे रह जाते हैं, जो कि आपको कई बीमारियों से बचाव में मदद करती है।
सूरज की पहली किरण में विटामिन डी पाया जाता है। जी हां, अगर आप सुबह कि धूप लेते हैं तो आपको हड्डियों से जुड़ी बीमारियां कम होने की संभावना रहेगी।
साथ ही ये आपके शरीर के लिए कई प्रकार से फायदेमेंद होगा।
हम में से ज्यादातर लोगों को धूप सेंकने का सही समय मालूम नहीं होता और कुछ लोग तो बिलकुल धूप में जाना ही नही चाहते। ऐसे में उन्हें इसकी कमी से कई बीमारियों का शिकार होना पड़ सकता है।
अगर आप ज्यादा व्यस्त रहते है और आप धूप में वैठने के लिए समय नही निकाल पाते तब आप अपने कुछ ऐसै काम निकाले जिन्हे आप धूप में बैठ कर करें जिससे आपके दोनो फायदे हो जायेंगे।
धूप लेने का सही समय
• धूप में बैठने का सबसे अच्छा समय होता है सुबह 7 से 9 बजे तक। यानी सिर्फ 2 घंटे। इसके बाद धूप तीखी होने लगती है जिससे स्किन को खतरा होता है।
• दरअसल, सुबह के इस समय वाली धूप शरीर के लिए बहुत फायदेमंद होती है। साथ ही इस समय वातावरण में प्रदूषण कम होता है, जिससे धूप की रोशनी और सेहतमंद होती है।
• आपको सुबह 7-9 बजे वाली धूप में 25 से 30 मिनट बैठना चाहिए, जिससे आप कई बीमारियों से बचे रह सकते हैं।
• हमेशा धूप लेते समय सूरज की ओर पीठ करके बैठना चाहिए। आप कुछ देर अपने हाथ-पैर और पेट को भी धूप में रख सकते हैं।
• गुनगुनी धूप में किसी प्रकार का नुकसान नहीं होता है। अधिक तेज किरण होने पर कैंसर का खतरा भी रहता है।
सेहत के लिए धूप सेंकने के फायदे -
• विटामिन-डी
सूरज की पहली किरण में विटामिन D पाया जाता है।
धूप से विटामिन डी मिलता है। शरीर के लिए 80 % विटामिन D धूप से मिलता है और 20 % डाइट से।
• व्हाइट ब्लड सेल्स के लिए
धूप में बैठने से शरीर में स्वेत रक्त कणिकाऐ (white blood cells) का पर्याप्त निर्माण होता है, जो बीमारी पैदा करने वाले कारकों से लड़ने का काम करते हैं और आपको चुस्त-दुरुस्त रखते हैं।
• तनाव कम करने में
सूरज की किरणें कोर्टिसोल के स्तर को कम कर सकती हैं
'कोर्टिसोल' को स्ट्रेस हार्मोन रूप में जाना जाता है। स्ट्रेस हार्मोन के कम होने से हम तनाव मुक्त रहते है जो मानसिक सेहत के लिए भी फायदेमंद है।
• स्किन के लिए
सुबह के समय सिर्फ 30 मिनट की धूप आपकी सेहत के साथ ही स्किन के लिए भी फायदेमंद मानी जाती है। सूरज की रोशनी में ऐसे चमत्कारी गुण पाए जाते हैं, जिनके कारण शरीर पर विभिन्न प्रकार के संक्रमणों के असर की आशंका कम हो जाती है।
• नींद अच्छी आती है
धूप लेने से शरीर में मेलाटोनिन नामक हार्मोन भी बनता है जिससे आपको नींद आने लगती है। यदि आपके शरीर में मेलाटोनिन पर्याप्त मात्रा में हैं तो आपको रात में अच्छी नींद आएगी।
• डिप्रेशन
धूप लेने से डिप्रेशन कम होता है। इससे आपको अच्छा महसूस करने वाले हार्मोन बनते हैं। जिसमें मुख्य रूप से सेरोटोनिन और एंडोर्फिन का धूप के असर से शरीर में पहुंचने पर काफी हद तक आराम मिलता है। धूप लेने से डिप्रेशन के साथ ही सीजनल अफेक्टिव ऑर्डर डिसऑर्डर, साइकोलॉजिकल और इमोशनल हेल्थ में काफी आराम मिलता है।
• शरीर को हेल्दी रखता है
धूप लेने से पाचन प्रक्रिया अच्छी होती है। साथ ही शारीरिक शक्ति भी बढ़ती है।
• ब्लड सर्कुलेशन बेहतर होता है।
• प्रोस्टेट कैंसर से बचा सकता है।
• सूरज की रोशनी की कमी से हाई ब्लड प्रेशर का जोखिम बढ़ता है।
• सूरज की रोशनी डायबिटीज के ख़तरे को भी कम करती है।
कुछ समय अपने लिए जरूर निकाले। क्योंकि
हमारा स्वास्थय ही हमारी सबसे बडी दौलत है।
इसका अहसास हमें तब होता है जब हम इसे खो देते है।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें