हरसिंगार के पत्तो से दूर करें साइटिका का दर्द
साइटिका कमर से संबंधित नसों में से अगर किसी एक में भी सूजन आ जाए तो पूरे पैर में असहनीय दर्द होने लगता है, जिसे साइटिका कहा जाता है। साइटिका एक सामान्य, लेकिन बहुत ही गंभीर समस्या है। 50 साल से अधिक उम्र के लोगों में यह समस्या आम है।
विशेषज्ञ कहते हैं कि साइटिका में
• पैरों में तेज झनझनाहट होती है
• पैर के अंगूठे और अंगुलियां सुन्न हो जाती हैं।
• कभी-कभी तो ऐसा लगता है जैसे पैर बिल्कुल निर्जीव हो जाता है, यानी उसमें जान ही नहीं रहती।
अगर यह समस्या लगातार बढ़ती रहे, तो यह शरीर के आंतरिक नसों पर भी बुरा प्रभाव डालना शुरू कर देती है। इसलिए साइटिका के लक्षणों को समय रहते पहचानने और सही इलाज कराने की जरूरत होती है, ताकि बीमारी गंभीर रूप न ले।
साइटिका की समस्या न हो, इसके लिए कुछ सावधानियां बरतनी बहुत जरूरी हैं। इस समस्या से बचने के लिए
• नियमित रूप से व्यायाम करें,
• पीठ को सीधा करके सही मुद्रा में बैठने की कोशिश करें।
• सही तरीके से सोएं, इसके लिए अच्छे गद्दे का चयन करें, जिसपर आप आराम से पीठ सीधा करके सो सकें।
साइटिका होने के बाद क्या सावधानी बरतें?
• भारी सामान उठाने से बचें
• झटके से न झुकें
• उठते, बैठते और लेटते वक्त शरीर की मुद्रा का ध्यान रखें
• जब आप लेटे हो या सो कर उठे तब हमेशा करवट लेकर उठे एक दम से सीधे न उठे।
• महिलाएं ऊंची हील वाली सैंडल पहनने से बचें
• अधिक समस्या होने पर डॉक्टर से मिलें।
हरसिंगार के पत्ते है साइटिका दूर करने के लिए अचूक उपाए:
हरसिंगार एक पुष्प देने वाला वृक्ष है इस पर सुन्दर व सुगन्धित फूल लगते हैं। इसके फूल, पत्ते और छाल का उपयोग औषधि के रूप में किया जाता है।
इसे शेफाली,प्राजक्ता, शिउली आदि नामो से भी जाना जाता है। इसका वृक्ष 10 से 15 फीट ऊँचा होता है।
हरसिंगार के पत्तो से दूर करे साइटिका (sciatica)
• 4-6 हरसिंगार के पत्तो को एक कप पानी में लेकर उसको मध्यम आंच तब तक उबाले जब तक की बह आधा बचे
• स्वाद अनुसार शक्कर डाल ले अगर आप ऐसे ही ले सकते है तो बिना शक्कर का ही पी ले।
• इसे दिन मे एक बार ही लेना है।
आप को बहुत जल्दी ही आराम मिल जायेगा।
• अगर साइटिका की शुरूवात हो तो 3-4 दिन मे ही आराम लग जाता है।
• और अगर साइटिका पुराना हो गया है तो 15-20 दिन मे आराम मिलेगा।
एक बार मिटने के बाद दुवारा आपको दर्द नही होगा। ऐसा इसलिए क्योंकी ये मेरे द्वारा आजमाया हुआ नुस्खा है।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें