क्या आप जानते है कि पानी हमारे लिए कितना जरूरी है?

क्या आप जानते है कि पानी हमारे लिए कितना जरूरी है?

कहते है जो चीज हमे आसानी से मिल जाये उसकी हमे कद्र नही होती कुछ यही हाल पानी के साथ भी है।

हर व्यक्ति को स्वस्थ रहने के लिए पानी की जरूरत होती है। पानी न सिर्फ मनुष्य की बाहरी सफाई के लिए ज़रूरी है बल्कि शरीर के अन्दर की सफाई के लिए भी पानी बेहद आवश्यक है। पूरे शरीर में ऑक्सीजन पहुंचाने का काम भी पानी ही करता है।

मनुष्य के शरीर के अधिकतर अंगों में पानी पाया जाता है। हमारे शरीर का 70% भाग पानी का बना हुआ होता है।

• हमारी हड्डियों (bones) में भी 22% पानी होता है। 

• दांतों (teeth) में 10%

• स्किन (skin)में 20%

• दिमाग(brain) में 74.5%

• मांसपेशियों (muscles) में 75.6% जबकि 

• खून (blood) में 83% पानी होता है।


हमे हमेशा सामान्य तापमान का पानी पीना चाहिए। 

बहुत अधिक ठंडा या गर्म पानी पीने से पाचन तंत्र प्रभावित होता है। 

जब हम अधिक ठंडा या गर्म पानी पीते है तब यह पानी शरीर के तापमान से मेल नहीं खाता इससे खाना पचने में दिक्कत हो सकती है, कब्ज, पेट दर्द, जी मिचलाना, पेट फूलना जैसी समस्याएं भी हो सकती हैं। 

जिस तरह से खाना खाने का, सोने का, पढ़ने का और दूसरे कामों को करने का एक तरीका होता है, ठीक उसी तरह पानी पीने का भी एक सही तरीका होता है। 

पानी को कभी भी एक दम से या जल्दी जल्दी और खडे होकर नही पीना चाहिए पानी हमेशा बैठकर और थोड़ा-थोड़ा पीना चाहिए। इस तरह से पानी पीने के कई लाभ होते हैं।

पानी की मात्रा

• हमे दिन मे लगभग 8-10 ग्लाश पानी पीना चाहिए।

• डॉक्टरों शरीर को स्‍वस्‍थ रखने के लिए वयस्‍क व्यक्ति को कम से कम दो लीटर पानी पीने की सलाह देते हैं। 

• एक अनुमान के अनुसार महिलाओं के लिए रोजाना 2.7 लीटर और पुरुषों के लिए 3.7 लीटर पानी जरूरी है।

• एक व्‍यक्ति को हर रोज कितना पानी पीना चाहिए ये उसकी शरीर की जरूरत पर भी निर्भर करता है। 

पानी कब पीना चाहिए

• जब भी प्यास लगे तब पानी ज़रूर पीना चाहिए। 

• खाना खाने से आधा घंटे पहले और खाना खाने के एक घंटे बाद ही पानी पीना चाहिए। 

• खाना खाने से तुरंत पहले पानी पीने से पाचन शक्ति कमजोर होती है। 

• खाना खाने के तुरंत बाद पानी पीने से शरीर फूलता है, मोटापा चढ़ता है और कब्ज की शिकायत हो जाती है।

• अगर हाई ब्लड प्रेशर, लू लग जाए, बुखार, कब्ज, पेट में जलन, पेशाब में जलन या यूरिन इन्फेक्शन जैसी दिक्कतों में ज्यादा से ज्यादा पानी पीना चाहिए।

सुबह बिना ब्रश किए पानी पीने का फायदा

ऐसे में जब आप सुबह सबसे पहले बिना ब्रश किए पानी पीते हैं तो अच्छे बैक्टीरिया आपके शरीर में एंटर हो जाते हैं, जो इम्यूनिटी में सुधार करने में मदद करते हैं। 

आप सिर्फ पानी की मदद से कई गंभीर बीमारियों से बच सकते है जैसे

मेटाबॉलिज्म तेज होगा

सुबह के वक्त पानी की अच्छी मात्रा आपके मेटाबॉलिज्म को बढ़ाती है। आपका मेटाबॉलिज्म तेज होगा और ऊर्जा का स्तर भी आश्चर्य जनक रूप से बढ़ेगा जिससे आप चुस्त फुर्तीले रह सकेंगे। 

विषैले तत्वों को शरीर से बाहर करता है 

जब शरीर में पानी का स्तर बेहतर होता है, तो तरलता के कारण आपका शरीर हानिकारक, विषैले तत्वों को आसानी से शरीर से बाहर कर पाता है और आपकी उम्र और स्वास्थ्य पर इसका असर नजर आता है।

पाचन क्रिया सही रहती है 

जब भी पानी पिएं, तो हमेशा बैठकर और सिप - सिप करके ही पिएं। इससे पाचन क्रिया सही रहती है। पाचन क्रिया सही रहने पर हम कब्ज की समस्या से भी दूर रहते है। कब्ज एक गंभीर समस्या है अगर इसका समय रहते इलाज न हो तो ये कई बडी बीमारियो को आमंत्रित कर देता है। 

हृदय

अगर आपके शरीर में पानी की मात्रा सही स्तर पर होती है तब आपका हृदय बेहतर तरीके से काम करता है। दिनभर में कम से कम 5 ग्लास पानी हार्ट अटैक की संभावना को 41% तक कम करता है।

गुर्दे की पथरी

आहार और आदतों में कुछ बदलाव करके गुर्दे की पथरी को रोका जा सकता है अच्छा मूत्र प्रवाह बनाए रखने के लिए सही मात्रा में पानी पीना चाहिए।

त्वचा की खूबसूरती

अगर आप सही मात्रा में पानी पीते है तो आपकी त्वचा नर्म, मुलायम, साफ, बेदाग और तेल रहित बनी रहेगी। आपकी त्वचा की खूबसूरती में पानी पीने की यह आदत चार चांद लगा सकती है। 

मस्तिष्क

मस्तिष्क का 75 से 85% भाग में पानी होता है। अत: आप सही मात्रा में पानी पीकर उसे शक्ति प्रदान करते हैं और अपनी एकाग्रता को बढ़ाते हैं। आप मस्तिष्क की ऊर्जा और क्षमताओं को बढ़ता हुआ महसूस करेंगे और आपका दिमाग बेहतर तरीके से काम करेगा।

हड्डियों को मजबूत 

शरीर की हड्डियों को मजबूत बनाए रखने के लिए हमें विटामिन डी और कैल्सियम के साथ- साथ पानी की भी बहुत जरूरत होती है। शरीर के सभी ज्वाइंट्स में नमी बनाए रखने के लिए पानी जरूरी होता है। कम पानी की वजह से उम्र बढ़ने पर हड्डियों से जुड़ी समस्याएं जैसे आर्थ्राइटिस या गठिया सामने आती हैं। 

• पानी पीते रहना, कई प्रकार की बीमारियों से बचाए रखने का एक बढ़िया उपाय है। खास तौर से हाइपरटेंशन, किडनी संबंधी समस्याएं, मूत्राशय की बीमारियां और आंतों का कैंसर आदि की संभावना नहीं होती।

टिप्पणियाँ