क्या आप भी सुबह जल्दी उठते है।


सुबह उठना हमारे लिए काफी फायदेमंद होता है।
सुबह जल्दी उठना मनुष्य को स्वस्थ, धनी और बुद्धिमान बनाता है। स्वस्थ रहने के लिए सुबह जल्दी उठने की आदत डालें।

यह दिमाग, शरीर और आत्मा को तरोताजा करने के साथ इम्यून सिस्टम को भी मजबूत करता है।
सूर्योदय से पहले उठने से शरीर और दिमाग फ्रेश रहता है और कब्ज व अपच की समस्या भी नहीं होती।
सुबह जल्दी उठने पर आपको हर काम को करने के लिए पर्याप्त समय मिलता है।
इससे तनाव (Stress) भी दूर रहता है जिससे आप पूरा दिन पॉजिटिव महसूस करते हैं।
यह रिलैक्स्ड फीलिंग आपके शरीर और दिमाग को स्वस्थ्य रखती है।

कई बार हुए रिसर्च ये साबित कर चुके हैं कि सुबह उठने वाले आत्मप्रेरित होते हैं। वो लगातार काम करते हैं। वो बहुत बड़े टारगेट रखते हैं। वो भविष्य की योजनाएं ज़्यादा बेहतर तरीके से बना पाते हैं। सुबह उठने वाले अपनी सेहत का भी ज़्यादा ख़याल रखते हैं। रात में देर तक जगने वालों के मुक़ाबले, सुबह उठने वाले शराब कम पीते हैं। डिप्रेशन के शिकार कम ही होते हैं। 

सुबह जल्दी उठना ना सिर्फ हमारे शरीर के लिए लाभदायक होता है बल्कि यह हमारी मानसिक सेहत और मन के लिए भी काफी फायदेमंद होता है  यही वजह है कि हमारे बड़े बुजुर्ग सुबह खुद भी जल्दी उठते रहे हैं और युवाओं को सूर्योदय से पहले उठने की सलाह देते हैं।

हालांकि यह एक काम की तरह लग सकता है, जल्दी उठना जल्द ही एक आदत बन जाती है और एक अच्छी आदत बन जाती है जो कि किसी की व्यस्त दिनचर्या में शामिल होती है। आपको न केवल शारीरिक रूप से बल्कि मानसिक रूप से भी फायदा हो सकता है। 

आपने भी अपने माता – पिता को अक्सर कहते हुये सुना होगा कि सुबह जल्दी उठा करो। सुबह जल्दी उठने के कई फायदे होते हैं। हमने ये सब चीज़ें कभी नहीं मानी, इससे हमारा ही घाटा है। जल्दी उठना न सिर्फ आपके स्वास्थ्य के लिए, बल्कि आपके काम के लिए भी अच्छा है।
मगर इसके इतने सारे फायदे जानते हुए भी हम में से बहुत सारे लोग सुबह जल्दी नहीं उठ पाते। अगर आपकी भी यही समस्या है, तो आइए जानें सुबह जल्दी उठने के लिए के कुछ आसान ट्रिक्स।

सुबह जल्दी उठने के लिए ये अपनायें
• छोटी शुरुआत करें-
       अगर आप दोपहर में उठने के आदी हैं तो बहुत सुबह का लक्ष्य न रखें। आपके शरीर की घड़ी को नियमित रूप से समायोजित करने के लिए पर्याप्त समय की आवश्यकता होती है। एक घंटे का परिवर्तन करके प्रारंभ करें और धीरे-धीरे स्तर ऊपर करें। 
•  जल्दी सोएं
        जब आप जल्दी सोयेंगे तब अपने आप ही सुबह जल्दी नींद खुल जाएगी और नींद भी पूरी हो जायेगी।
• बेड पर फोन न चलाएं
 बेड पर फोन न चलाएं सोने से लगभग 30 मिनट पहले स्मार्टफोन और लैपटॉप से ​​खुद को अलग कर लें। 
• फोन को ऑफ कर दें
       बिस्तर पर जाने से कम से कम 60 मिनट पहले इलेक्ट्रॉनिक्स जैसे मोबाइल, लेपटाॅप और टी वी बंद कर दे।
• अलार्म लगाएं
     अपने अलार्म पर स्नूज़ न करने के लिए मानसिक रूप से ध्यान दें।
• रात में भारी भोजन या नाश्ता नहीं करना चाहिए।

सभी के सुबह उठने के बाद से ही बहुत सारे कर्तव्य होते हैं जिन्हें पूरा करना होता है।और यह पूरी तरह सत्य है।लेकिन, इससे पहले कि आप दिन भर के कार्यों को हल करें, यदि आप अपने दिन को सर्वश्रेष्ठ बनाना चाहते हैं तो इन्हे आजमा कर देखिए:
• सुबह उठ कर सबसे पहले पानी को शामिल करे।
सुबह के वक्त पानी की अच्छी मात्रा आपके  मेटाबॉलिज्म को बढ़ाती है जिससे ऊर्जा का स्तर भी आश्चर्यजनक रूप से बढ़ेगा जिससे आप चुस्त फुर्तीले रह सकेंगे। 
• थोड़ी धूप लें
       सूरज की पहली किरण में विटामिन डी पाया जाता है। जी हां, अगर आप सुबह कि धूप लेते हैं तो आपको  हड्डियों से जुड़ी बीमारियां कम होने की संभावना रहेगी। साथ ही ये आपके शरीर के लिए कई प्रकार से फायदेमंद होगा।
• अपने शरीर को स्ट्रेच करें
        स्ट्रेचिंग तनावग्रस्त मसल्‍सको आराम पहुंचाता है। अधिक लचीलेपन के साथ, किसी भी प्रकार का शारीरिक परिश्रम करते समय चोट लगने की संभावना कम से कम हो जाती है।
• मेडिटेशन करें
       आप मेडिटेशन करें।मेडिटेशन से आपका मन शांत होता है।
• आधा घंटा पढ़ें
       अगर आप पढने के शौकीन है तो अपनी पसंदीदा बुक्स पडें। ये पूर्णतया आप पर डिपेंड करता है कि आप क्या पढना चाहते है। कम से कम 15-20 मिनिट पढें।
• अपनी दिनचर्या तैयार करें
       आप दिन भर में क्या करना छाहते है अपनी दिनचर्या तैयार करें।
• हेल्दी नाश्ता
       अपने दिन की शुरूवात एक हेल्दी नाश्ते के साथ करें। स्वस्थ नाश्ते के साथ दिन भर के लिए ताकतवर बनें यह आपके शरीर के लिए कई प्रकार से फायदेमंद होगा।

जल्दी उठना जल्द ही एक आदत बन जाती है जो हमें खुद के लिए बेहतर बनने की ओर ले जाती है। 

टिप्पणियाँ