क्या सेब के बीज में होता है जहर ?

 क्या सेब के बीज में होता है जहर ?

सेब (apple) हमारे लिए बहुत ही फायदेमंद होता है। यह तो आप सभी लोग जानते ही होंगे।
कहा भी गया है
"An apple a day keeps the doctor away."

रोजाना एक एप्पल खाने से आप डॉक्टर से दूर रहते है।

तो क्या आप जानते है जितना सेब हमारे लिए फायदेमंद होता है उसका बीज हमे उतना ही नुक्शान पहुचा सकता है।

सेब के बीज में एमिग्डेलिन (amygdalin) नामक तत्व पाया जाता है। जो शुगर (sugar) और सायनाइड (cyanide) से मिलकर बना हुआ होता है।

जब हम सेब के बीज को ऐसै ही निगल लेते है तो हमे कोई नुक्शान नही होता क्योकि सेब के बीज के ऊपर एक कठोर परत (hard coating) होती है जिसकी बजह से यह आसानी से हमारे शरीर से बाहर निकल जाता है
लेकिन अगर हम इसे चबाते है तब यह एमिग्डेलिन (amygdalin) हमारे पाचक एंजाइम (digestive enzyme) के साथ रिएक्ट करके हाइड्रोजन साएनाइड (hydrogen cyanide) स्त्रावित करता है।

साएनाइड किसी भी समूह मे बेहद जहरीला होता है

लेकिन क्या सेब के बीज मे इतनी मात्रा मे एमिग्डेलिन (amygdalin) होता है कि वह हमे नुक्शान पहुचा सके?

तो नही एक सेब मे 7-8 बीज होते है तो यह इतनी ज्यादा मात्रा मे नही होते की हमे नुक्शान पहुचा सके इतनी मात्रा मे हमे सामान्य सिर दर्द, पेट दर्द, घबराहट और उल्टी आना जैसी आम समस्या हो सकती है

सेब के बीज की कितनी मात्रा हमे नुक्शान पहुचा सकती है?
150-200 सेब के बीज लगभग आधा से एक कप बीज चबाने पर या उनका पाउडर लेने पर इंसान अपनी जान गंवा सकता है

आगे से जब भी आप सेब खाये तो उनके बीज पहले ही निकाल दे फिर मजे से सेब की पोषटिकता का आनंद ले।


टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें