नकसीर (Nose Bleeding) नाक से खून आना
• अत्यधिक गर्मी,
• शरीर में पोषक तत्वों की कमी,
• खुजली होने पर नाक को बहुत अधिक रगड़ना,
• नाक में एलर्जी होने पर,
• नाक में सूखापन आने के कारण,
• नाक में कोई फुंसी होना,
• Blood pressure की अधिकता,
• साइनस,
• मलेरिया,
• टाइफॉएड,
• बहुत अधिक छींक आना,
• किसी अंदरूनी नसों या ब्लड वेसल्स के डैमेज होने, आदि।
नकसीर अचानक शुरू होने का कारण नाक के भीतर छेड़छाड़ करने से या किसी गहरी चोट की वजह से भी हो सकता है।
नाक से खून आने का नकसीर आना कहते हैं। ज्यादातर यह समस्या गर्मी के मौसम में होती है।
• बच्चों की नाक से खून आना भी सामान्य बात है।
• शरीर में ज्यादा गर्मी होने या ज्यादा गर्म चीजों के सेवन के कारण बच्चों की नाक से खून आ सकता है।
• नाक से खून आने के अधिकतर मामलों में एक नाक से खून निकलता है।
• अगर बच्चे की नाक से ज्यादा खून निकल रहा है तो यह किसी बड़ी समस्या की ओर एक संकेत हो सकता है।
• बच्चे के नाक के आगे के हिस्से से निकलने वाले खून को रोकना आसान होता है, जबकि नाक के अंदरुनी (पिछले हिस्से) से बहते खून को जल्द रोक पाना थोड़ा मुश्किल होता है।
नाक से खून आने की समस्या वैसे तो किसी भी मौसम में हो सकती है। लेकिन गर्मियों में इसके मामले बढ़ जाते हैं। फिर चाहे बच्चे हों या बड़े। इसके प्रमुख कारणों में से एक कारण शरीर का तापमान बढ़ने से दिमाग तक पहुंची गर्मी है। इसके साथ ही गर्म चीजों को अधिक मात्रा में खाने से भी कई बार नाक से खून बहने लगता है।
जब नाक से खून आए तब क्या करे
1. Nasal bone के नीचे firm pressure लगाना चाहिए।
2. Drop Botro clot solution की 2-3 बूंदे 5 ml normal saline मे मिलाकर gauze को गीला करे तथा इस gauze से nasal packing करे।
3. इसके अलावा patient को बिठा दे और उसे आगे की ओर झुकाकर नथुना (nostrils) को दबाकर रखे नाक तथा सिर पर गीले कपडे अथवा बर्फ से cold application दे।
4. गर्मियों में अगर बच्चे के नाक से बार बार खून आ रहा है तो आप बर्फ या ठंडे पानी से ठंडी सिकाई कर दें। इसके लिए आप सूती कपड़े को भीगा लें और उसे निचोड़कर बच्चे के सिर और नाक के पास रखें, इससे खून रोकने में मदद मिलती है। बर्फ की ठंडक खून को थक्का बना कर रक्त स्राव को रोकती है।
5. पहले प्याज को घिसकर उसका रस निकाल लें। अब इसमें रूई का फाहा भिगोकर उसे 3 से 4 मिनट के लिए प्रभावित नथुने पर लगाएं। इसके अलावा आप प्याज का टुकड़ा भी नथुने के पास रखकर बच्चे को इसकी गंध को सूंघने के लिए कह सकते हैं। प्याज के रस के धुएं से खून के थक्के बनने लगते हैं और ब्लीडिंग रूक जाती है।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें