मंदिर जाना सेहत के लिए बहुत फायदेमंद है, जानिए ये खाश वजह
मंदिर में हम दर्शन करते हैं तिलक लगाते हैं, घंटा और शंख बजाते हैं, नंगे पैर चलते हैं, आरती करते हैं और शास्त्रों का अध्ययन करते हैं, इन सब के अलग-अलग फायदे हैं चलिए जानते हैं उनके फायदे
जी हां मंदिर जाने के फायदे जानकर आप हैरान रह जाएंगे
• डिप्रेशन (depression) दूर होता है- मंदिर जाने से डिप्रेशन दूर होता है वहां का वातावरण इतना शांत होता है, मंत्रो के उच्चारण और शंख की आवाज से वातावरण में मधुरिमा बिखरी रहती है। हम अपनी तनाव चिंता सब भूल जाते हैं और चिंता मुक्त रहते है।
• इम्युनिटी (immunity) बढ़ती है- जब हम पूजा आरती करते हैं तब हम ताली बजाते हैं, जिससे हमारी दोनों हथेलियां के प्रेशर पॉइंट दबते हैं। इससे हमारा शरीर अच्छी तरह से काम करता है जिससे हमारी इम्युनिटी बढ़ती है।
• एकाग्रता (concentration) बढ़ता है जब हम प्रतिमा जी के सामने जाते हैं, एकाग्रचित होकर उनके दर्शन करते हैं तो हमारे एकाग्रचित होने की क्षमता विकसित होती है। जब हम तिलक लगाते हैं तो हमारा प्रेशर पॉइंट दबता है जिससे कंसंट्रेशन पावर बढ़ती है।
• ब्लड प्रेशर (blood pressure) नॉर्मल रहता है जब हम मंदिर में जाते हैं तो नंगे पैर चलते हैं नंगे पैर चलने से हमारे पैरों के प्रेशर पॉइंट पर दबाव पड़ता है। जिससे ब्लड सर्कुलेशन बेहतर होता है यह हमारे ब्लड प्रेशर को नॉर्मल रखने में मदद करता है।
• सकारात्मक (positivity) आती है मंदिर में शांति रहने से वहां के वातावरण (environment) को देखने से घंटे की आवाज सुनने से जब हम घंटा बजाते हैं तब 7 सेकंड तक हमारे कानों में घंटे की आवाज गूंजती रहती है जिससे हमारे शरीर में सकारात्मक ऊर्जा बढ़ती है
• एनर्जी लेवल (energy level) बढ़ता है मंदिर के आसपास का वातावरण एकदम शांत और शुद्ध होता है हम तनाव मुक्त होते हैं जब तक हम मंदिर में रहते हैं उसे समय हमें किसी भी तरह की परेशानी या चिंता नहीं होती जिससे हमारा एनर्जी लेवल बढ़ता है।
• इंफेक्शन (infection) का खतरा कम होता है मंदिर में कपूर और घी का दिया जलता रहता है जिससे वहां की हवा शुद्ध होती है। शुद्ध हवा लेते हैं तो हमारे फेफड़ों अच्छे तरीके से काम करते हैं और हमें वायरल इन्फेक्शन का खतरा कम होता है
• स्मरण शक्ति (memory power) बढ़ती है जब हम मंदिर की में किसी शास्त्र को पढ़ते हैं अध्ययन करते हैं तब हमारे पढ़ने और याद करने की क्षमता विकसित होती है स्मरण शक्ति बढ़ती है






टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें